Curd health tips.

हम सभी जानते हैं की दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है परन्तु दही में नमक और चीनी के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें दही में मिलाकर खाने से शरीर को दोगुना फायदा होता है। आइए जाने ऎसी ही कुछ चीजों के बारे में:

1. काला नमक और भूना जीरा - दही में काला नमक और भूने जीरे को डालकर खाने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है साथ में इससे भूख बढ़ती है और डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है।

2. शहद - दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

3. काली मिर्च - दही में काले नमक के साथ काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

4. शक्कर और ड्राईफ्रूट - दही में शक्कर और सूखे मेवे मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और यह शरीर का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।

5. अजवायन - बवासीर के रोगी को दही में अजवायन मिलाकर खाना चाहिए।

6. चावल - दही में उबले हुए चावल मिलाकर खाने से आधे सिर के दर्द की समस्या में फायदा होता हैं.

7. सौंफ - दही में सौंफ मिलाकर खाने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट की गैस और जलन होने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

8. ओट्स - दही में ओट्स मिलकर खाने से शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

9. ईसबगोल - लूज मोशन की समस्या होने पर दही में ईसबगोल मिलाकर खाएं। इससे तुरंत राहत मिलती है और यह कोलेस्ट्रोल घटाने में भी मदद करता है।

10. केला - दही में केला मिलाकर खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं और इससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।

Stay healthy & happy with our refreshing Yoga sessions. +919478026584